39.9 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

बेलगहना जंगल में संगठित जुए पर पुलिस का बड़ा प्रहार 8 आरोपी गिरफ्तार, 2.78 लाख का मशरूका जब्त

बिलासपुर जिले के चौकी बेलगहना थाना कोटा क्षेत्र में पुलिस ने संगठित जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बगघरा जंगल में दबिश देकर ताश से जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 31 दिसंबर 2025 को प्रहार अभियान के तहत की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अर्चना झा व एसडीओपी नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में बेलगहना पुलिस ने घने जंगल में रेड की। मौके से 1 लाख 18 हजार 700 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 7 मोबाइल फोन और 3 मोटरसाइकिल जब्त की गई, कुल मशरूका करीब 2 लाख 78 हजार 700 रुपये आंका गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा और बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में सामने आया कि यह जुआ बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के सीमावर्ती क्षेत्रों में संगठित रूप से संचालित किया जा रहा था।मामले में मुख्य आरोपी अनवर उर्फ टीपू खान और प्रकाश केवट फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार्रवाई में चौकी प्रभारी हेमंत सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles