Site icon Grand Gumber News

बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 किलो गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट में 8.41 लाख की संपत्ति जब्त

चौकी बेलगहना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 किलोग्राम गांजा के साथ तीन पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल व नकद समेत कुल 8 लाख 41 हजार 250 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करता था। सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Exit mobile version