Site icon Grand Gumber News

बेलगहना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई घर में दबिश देकर 1.75 लाख की अवैध लकड़ी जब्त

बेलगहना वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में दबिश देकर भारी मात्रा में लकड़ी जब्त की है। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई।वन विभाग की टीम ने गोबरिपाठ निवासी शत्रुघ्न बंजारे के घर सर्च वारंट के आधार पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से सागौन की 27 बल्ली, साल की 2 बल्ली, नीलगिरी की 19 बल्ली और अन्य प्रजाति की 4 बल्ली बरामद की गई। इसके अलावा मिश्रित प्रजाति के 193 नग चिरान, 80 चट्टा जलाऊ लकड़ी और 9 लक्खा आरा भी जब्त किया गया।वन विभाग के अनुसार जब्त की गई लकड़ी और सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 75 हजार 427 रुपये आंकी गई है। यह पूरी कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी देव सिंह मरावी के नेतृत्व में की गई। फिलहाल वन विभाग ने जब्त सामग्री को अपने कब्जे में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version