30.8 C
Bilāspur
Sunday, March 29, 2026
spot_img

बेलतरा में कनौजिया राठौर समाज को मिला सामुदायिक भवन, विधायक सुशांत शुक्ला ने किया लोकार्पण, मांगलिक कार्यों के साथ छात्रावास व कक्षा निर्माण की योजना, स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन

विभिन्न समाजों के सामाजिक और मांगलिक कार्यों को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के बेहतरीन में कनौजिया राठौर समाज के लिए निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण रविवार को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा किया गया। लोकार्पण अवसर पर समाज के लोगों ने विधायक का स्वागत करते हुए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस मौके पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि नए सामुदायिक भवन से समाज के विभिन्न मांगलिक और सामाजिक कार्यक्रम अब बेहतर ढंग से आयोजित किए जा सकेंगे। साथ ही दूरदराज क्षेत्रों से पढ़ाई के लिए आने वाले बच्चों के लिए यहां छात्रावास निर्माण की भी योजना बनाई गई है, ताकि छात्र-छात्राएं यहीं रहकर अपनी शिक्षा सुचारू रूप से पूरी कर सकें। इसके लिए सामुदायिक भवन के ऊपर कक्षाओं एवं आवासीय व्यवस्था के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है।समाज के पदाधिकारियों ने इस दिशा में विधायक से सहयोग की मांग की, जिस पर विधायक सुशांत शुक्ला ने आश्वासन दिया कि एस्टीमेट तैयार होने पर वे इसकी स्वीकृति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उद्घाटन अवसर पर समाज द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles