Site icon Grand Gumber News

बेलतरा में किसान सम्मान समारोह, विधायक शुक्ला ने योजनाओं की दी जानकारी

बेलतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम सलखा में विधायक सुशांत शुक्ला के उपस्थिति में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अन्नदाता किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही धान खरीदी की सुविधा से सभी किसानों को जोड़ने और जागरूक करने के उद्देश्य से यह आयोजन एसडीएम पीयूष तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य यह था कि धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो और इस सुविधा से किसान रूबरू हो सके। कार्यक्रम में आए हुए किसानों को विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र एवं फलदार वृक्ष का वितरण किया । विधायक सुशांत शुक्ला ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों की सराहना करते हुए उन्हें योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने क्षेत्र में नए अस्पताल, सिंचाई परियोजना , महतारी वंदन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी किसानों को दी ताकि किसान इन सभी योजनाओं का लाभ उठा सके।

इसके साथ ही किसानों के हित में होने वाले कार्यों को साझा किया गया। ताकि किसान धान खरीदी या फिर अपनी अन्य समस्याओं का समाधान कर सके।

Exit mobile version