Site icon Grand Gumber News

बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के साथ मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पूरा मामला सीसीटीवी में हुई थी कैद।

तखतपुर थाना अंतर्गत एक बैंक के मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर की तीन युवकों ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी। मारपीट को देख वहां मौजूद सुरक्षकर्मी और बाकी कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस वीडियो में आप खुद देख सकते है कि, किस तरह से तीन युवक बैंक मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर को जमकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं।

यह पूरी घटना थाना तखतपुर अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की है। जहां लोन सेटलमेंट करने को लेकर बैंक मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और तीन युवकों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद बैंक कर्मियों के दुर्व्यवहार की वजह से विवाद बढ़ता चला गया और फिर तीन युवकों ने मिलकर बैंक मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर की जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बहरहाल एसबीआई मैनेजर अंकित भूषण लाल और फील्ड मैनेजर प्रेम कुमार जायसवाल ने मारपीट की रिपोर्ट तखतपुर थाने में दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने भी मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद से बैंक में तनाव की स्थिति बनी हुई है और अन्य कर्मचारी और ग्राहक दहशत में है।

Exit mobile version