Site icon Grand Gumber News

बैनर-फाड़ प्रकरण में कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाईतीन आरोपी गिरफ्तार कानून तोड़ा तो सजा तय

कोटा थाना क्षेत्र में कल्चुरी समाज के कार्यक्रम हेतु लगाए गए बैनर–पोस्टर फाड़ने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 5 नवंबर की रात रेलवे स्टेशन के पास हुई थी, जहां रोकने पर आरोपियों ने वाद-विवाद और गाली-गलौज की थी।पुलिस ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए आरोपियों कांति कुमार प्रजापति, अमर सिंह जट्ट और गणेश गोस्वामी को गिरफ्तार कर बीएनएसएस के तहत न्यायालय में पेश किया। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस सतत पेट्रोलिंग कर रही है।

Exit mobile version