Site icon Grand Gumber News

बोदरी में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार,चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल…

बिलासपुर :- चकरभाठा थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की शिकायत पीड़िता ने 5 अगस्त को थाने में दर्ज कराई थी।पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी शुरू की। आरोपी की पहचान नारू उर्फ संजय वालेचा निवासी वार्ड क्रमांक 12 बोदरी के रूप में हुई।आरोपी को पकड़कर थाना लाया गया और पूछताछ में उसने दुष्कर्म की घटना को स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version