23.7 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

बोरिंग से जाम हुई नाली, घरों में घुसा गंदा पानी पार्षद की लापरवाही से नाराज़ मंगला क्षेत्र के लोग

मंगला क्षेत्र के बजरंग चौक स्थित धुरी पड़ा मोड़ के पास बोरिंग कार्य के दौरान निकली मिट्टी और मलबा नाली में जमा हो गया, जिससे नाली पूरी तरह जाम हो गई। नाली बंद होने के कारण गंदा पानी आस-पास के घरों में घुस गया और निवासी परेशान हो उठे।स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने समस्या की जानकारी पार्षद को दी थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मजबूर होकर लोगों को अपने घरों में भरे नाली के पानी को खुद ही निकालना पड़ा।

स्थिति से परेशान निवासियों ने कहा कि शिकायत के बाद भी किसी ने मौके पर पहुंचकर समाधान नहीं किया।लोगों में नाराज़गी इस बात को लेकर भी है कि बोरिंग कार्य बिना योजना और निरीक्षण के किया गया, जिससे यह समस्या पैदा हुई। निक्की निर्मलकर और अन्य स्थानीय लोगों ने कहा कि पार्षद की निष्क्रियता की वजह से क्षेत्र में गंदगी और बदबू फैल चुकी है।इस मामले में पार्षद हेमंत मरकाम ने सफाई देते हुए कहा कि उक्त स्थान पर बोरिंग के अलावा विकल्प नहीं था और नाली व सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा किया गया है। उन्होंने सुधार के लिए पत्राचार करने की बात कही, लेकिन क्षेत्रवासियों का आरोप है कि अब तक सिर्फ आश्वासन मिले हैं, समाधान नहीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles