Site icon Grand Gumber News

बोलीदारों को रेत खदान आबंटन प्रक्रिया का प्रशिक्षण एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से ई-नीलामी की पूरी प्रक्रिया समझाई गई

जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाभवन में रेत खदान आबंटन के इच्छुक बोलीदारों को एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से ई-नीलामी प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में निविदा जारी करना, पंजीयन, बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी चयन, लॉटरी प्रक्रिया और अधिमानी बोलीदार के चयन जैसी सभी कार्यवाहियों की जानकारी साझा की गई।प्रशिक्षण में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डी. महेश बाबू, जिला कार्यालय खनिज शाखा के उप संचालक किशोर कुमार गोलघाटे, खनि अधिकारी सीमा रथ एवं एमएसटीसी लिमिटेड के अधिकारी मौजूद रहे। बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली और अन्य जिलों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में इच्छुक बोलीदारों ने इसमें भाग लिया।

Exit mobile version