Site icon Grand Gumber News

बोलेरो की टक्कर से पत्नी पति कि मौत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल,लगातार बढ़ रहे हादसे सरकारी प्रयास हो रहे सफल

जांजगीर चाम्पा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत बनाहिल गांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका उषा बर्मन अपने पति कमलेश बर्मन व तीन बच्चों के साथ चंडीपारा पामगढ़ से बाइक पर सवार होकर अकलतरा की ओर जा रही थी। जैसे ही दोपहर उनकी बाइक बनाहिल स्थित तिवारी पेट्रोल पंप के पास पहुंची, पीछे से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से जा भिड़ी, जिससे महिला पहियों के नीचे दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।बोलेरो की चपेट से छिटककर पति और तीन बच्चे सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए नरियरा पावर प्लांट से एंबुलेंस मंगाई और घायलों को अकलतरा अस्पताल भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल रेफर किया गया।

Exit mobile version