Site icon Grand Gumber News

ब्यूटी पार्लर संचालिका से फर्जी शादी, निकला दलाल की बीवी का पति 7 लाख की ठगी, शारीरिक शोषण और धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बिलासपुर में एक महिला के साथ धोखाधड़ी, शोषण और भावनात्मक छल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला ने मैरिज ब्यूरो संचालिका पर फर्जी शादी करवाकर ठगी करने का आरोप लगाया है।शिवरीनारायण की रहने वाली और फिलहाल विनोबा नगर में रह रही महिला ने बताया कि 2024 में विवाह के लिए प्रोफाइल भेजा था। सतनाम मैरिज ब्यूरो की चित्रा कुमारी ने हरियाणा निवासी शिक्षक संजय कुमार का रिश्ता बताया और समाजिक रीति-रिवाज से शादी करवा दी।

शादी के बाद संजय उसे हरियाणा ले गया, कुछ समय तक साथ रहा लेकिन फिर उसके व्यवहार में बदलाव आने लगे। महिला को शक हुआ तो मोबाइल में छानबीन की और सच्चाई सामने आ गई कि संजय पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है।सबसे बड़ा झटका तब लगा जब महिला को पता चला कि संजय की पत्नी और कोई नहीं बल्कि चित्रा कुमारी है, जिसने शादी करवाई थी। दोनों ने मिलकर न सिर्फ धोखा दिया, बल्कि लगभग 7 लाख रुपये की ठगी भी की।पीड़िता ने थाना सकरी में चित्रा और संजय दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन पर IPC की धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज हुआ है। महिला ने प्रशासन से न्याय और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version