Site icon Grand Gumber News

ब्यूटी पार्लर से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस ने ₹55 हजार का मशरूका किया बरामद, आरोपी जेल भेजा गया…

बिलासपुर:- सिटी कोतवाली पुलिस ने बजरंग काम्पलेक्स स्थित ब्यूटी पार्लर से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से कास्मेटिक सामान, सीसीटीवी कैमरा और वायरलेस माइक सहित कुल ₹55,000 का मशरूका बरामद किया गया।घटना 25 अगस्त की रात से 26 अगस्त की सुबह के बीच हुई थी, जब अज्ञात चोर ने पार्लर का ताला तोड़कर कास्मेटिक सामान और ₹1,500 नगदी सहित सामान पार कर दिया था। मामले में थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया।पूछताछ और सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान छोटी कोनी निवासी विक्रम उर्फ विक्की जायसवाल के रूप में हुई।आरोपी को दबिश देकर ईमलीपारा से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने चोरी का पूरा सामान जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Exit mobile version