
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ब्रजराजनगर यार्ड में क्रॉसओवर सुधार कार्य एसपीएन रोलर तकनीक से सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह सुधार 104A और 104B ट्रैक के बीच विकसित वक्रता को दूर करने के लिए किया गया, जिससे ट्रैक ज्योमेट्री प्रभावित हो रही थी।इस कार्य के तहत 104B पॉइंट को 2.33 मीटर स्थानांतरित कर क्रॉसओवर की कुल लंबाई 95.35 मीटर की गई। एसपीएन रोलर तकनीक के इस्तेमाल से यह कार्य कम समय में और बिना रेल परिचालन बाधित किए पूरा किया गया।29 नवंबर को 12:05 बजे से 17:05 बजे तक लिए गए निर्धारित ब्लॉक समय में यह पूरा कार्य किया गया। इस दौरान 90 श्रमिक, 41 कर्मचारी और विभागीय अधिकारी स्थल पर मौजूद रहे।रेलवे के अनुसार यह उपलब्धि ट्रैक मेंटेनेंस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम है और भविष्य में एसपीएन तकनीक तेज, सुरक्षित और सटीक ट्रैक सुधार के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।




