Site icon Grand Gumber News

ब्राह्मण प्रीमियर लीग खेल परिसर में सुरक्षा की भारी चूक—मैदान के बीच हुई बेखौफ मारपीट, आयोजकों की लापरवाही उजागर खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा भगवान भरोसे,दोनों पक्षों की FIR के बाद पुलिस जुटी जांच में

सरकंडा स्थित ब्राह्मण प्रीमियर लीग खेल परिसर में 21 नवंबर की रात 11:20 बजे मैदान के अंदर हुई मारपीट ने पूरे आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जिस जगह पर खिलाड़ी, दर्शक और खेलकर्मी सुरक्षित माहौल की उम्मीद लेकर आते हैं, वहीं खुलेआम मारपीट होना आयोजकों की तैयारी की पूरी तरह विफलता को उजागर करता है। करबला रोड के व्यापारी और चकरभाठा वार्ड के युवक अपने साथियों के साथ मैदान में मौजूद थे, तभी स्कार्पियो में सवार आयुष दुबे, नवीन गोस्वामी, शिवम मिश्रा और सुशांत सराफ द्वारा गाली-गलौज और हाथापाई किए जाने की शिकायत दर्ज हुई है।

आरोप है कि हिंसक झड़प में सिर, कंधे, सीने और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे स्पष्ट होता है कि खेल परिसर में न कोई सुरक्षा गार्ड सक्रिय था, न ही किसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी।घटना के वक्त मैदान में मौजूद आकाश शराफ, शिवम शराफ, भास्कर वर्मा, गुलशन साहू समेत कई प्रत्यक्षदर्शियों ने भी सुरक्षा अव्यवस्था पर सीधा सवाल उठाया है। दोनों पक्षों की FIR दर्ज होने के बाद पुलिस वीडियो फुटेज और दूसरे साक्ष्य जुटा रही है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर आयोजकों ने इतनी भीड़ और देर रात तक चल रहे कार्यक्रम में सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया। खेल जैसे अनुशासित माहौल में इस तरह की वारदात सिर्फ बदनामी नहीं, बल्कि आने वाले मैचों की विश्वसनीयता और खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। पुलिस जांच जारी है, लेकिन आयोजनकर्ता और सुरक्षा प्रबंधन पर उठ रहे सवाल फिलहाल सबसे बड़ा मुद्दा बने हुए हैं।

Exit mobile version