Site icon Grand Gumber News

ब्रेकिंग : गौरेला के स्टेट बैंक के सामने युवती की हत्या करने वाला आरोपी दुर्गेश प्रजापति गिरफ्तार।

गौरेला के स्टेट बैंक के सामने युवती की हत्या करने वाले आरोपी दुर्गेश प्रजापति का पुलिस ने ढूंढ निकाला। आरोपी को पुलिस उसी जगह लेकर पहुंची, जहां से उसने लड़की का पीछा करना शुरू किया था। इसके बाद जुलूस के साथ वारदात वाले स्थल तक ले गई और सीन रीक्रिएशन कराया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार और हत्या के दौरान पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिया हैं। आरोपी ने हत्या के बाद उसे फेंक दिया था।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। दरअसल, झगराखाड़ निवासी रंजना यादव की बीते बुधवार को दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने 6 सेकंड में रंजना यादव के पेट और गले में 8 बार चाकू से वार किया था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। युवती की हत्या करने के बाद आरोपी 15 मिनट तक घटना स्थल पर ही खड़ा रहा। इसके बाद वहां से फरार हो गया। मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और 7 घंटे में आरोपी दुर्गेश प्रजापति को गिरफ्तार किया।

Exit mobile version