
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हेमू नगर हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया।

यह शोभायात्रा हेमू नगर से निकलकर गुरुनानक चौक पहुंची, जहां मुख्य रैली में शामिल होकर शहर भ्रमण किया गया।शोभायात्रा में भगवान राम, हनुमान जी और खाटू श्याम जी की आकर्षक झांकियों के साथ धमाल डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

हजारों की संख्या में युवा, बच्चे और महिलाएं उत्साह के साथ शामिल हुए, जिससे पूरे मार्ग में आस्था और उमंग का माहौल बना रहा।इस आयोजन में हेमू नगर और शंकर नगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

हनुमान मंदिर में भोग-प्रसाद का वितरण भी किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।धर्म जागृति मंच से जुड़े और पूर्वी बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष एवं यूनियन लीडर संदीप कुमार ने कहा कि यह शोभायात्रा केवल एक रैली नहीं, बल्कि सनातन धर्म की पहचान और जागरूकता का प्रतीक है।

उन्होंने सभी के सुख-शांति की कामना करते हुए युवाओं से धर्म के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।




