31.1 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

भरनी के पास दर्दनाक हादसा ,महिला की मौत, पति समेत तीन घायल…

बिलासपुर :- सकरी थाना क्षेत्र के भरनी में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अचानक सड़क पर आए मवेशी से बचते-बचते अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही बहू और एक बच्ची भी चोटिल हुईं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला के पति को गंभीर हालत में रेफर किया गया। बहू और बच्ची की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।इस हादसे ने इलाके में गहरा शोक फैला दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर आवारा मवेशियों की आवाजाही रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोहराई न जाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles