Site icon Grand Gumber News

भरारी केंद्र में धान खरीदी सुचारु, किसानों ने व्यवस्था को बताया पारदर्शी 3100 रुपये समर्थन मूल्य से किसानों को मिला सीधा लाभ

जिले में धान खरीदी का सिलसिला लगातार जारी है और भरारी सहकारी समिति में किसानों ने खरीदी व्यवस्था को पूर्णतः पारदर्शी व व्यवस्थित बताया। ग्राम सेमरा के किसान रमेश साहू ने कहा कि केंद्र में बारदाना उपलब्ध है, टोकन से लेकर तौल तक कोई परेशानी नहीं हुई और कर्मचारी सहयोगी हैं। रमेश ने 8 एकड़ से 82 क्विंटल धान बेचते हुए बताया कि पूरी प्रक्रिया भरोसेमंद और सुव्यवस्थित रही।गोंदईया के किसान जनकराम साहू ने बताया कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य ने किसानों को वास्तविक आर्थिक मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्तें खेती में बड़ा सहारा साबित हो रही हैं। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार के निर्णयों के सकारात्मक परिणाम अब गांव तक दिखाई दे रहे हैं।

Exit mobile version