Site icon Grand Gumber News

भरी मीटिंग में कड़ी फटकार के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने किया सिम्स के डीन और अधीक्षक सस्पेंड

सिम्स के डीन और अधीक्षक के खिलाफ मिल रही लगातार शिकायतों के आधार पर आखिरकार स्वास्थ्य मंत्री ने मीटिंग के दौरान दोनों को सस्पेंड कर दिया।गौरतलब है कि सोमवार के दिन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बिलासपुर में बन चुके मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निरीक्षण एवं सिम्स में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन की मीटिंग लेने बिलासपुर पहुंचे थे।निरीक्षण के बाद मीटिंग के लिए स्वास्थ्य मंत्री सिम्स पहुंचे, जहां लगातार मिल रही शिकायत पर सिम्स के डीन डॉक्टर के के सहारे और अधीक्षक एसके नायक को मीटिंग के दौरान जमकर फटकार लगाते हुए तत्काल सस्पेंड कर दिया। फिलहाल अब अगला डीन और अधीक्षक किसे बनाया जाएगा इसकी अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है ।

Exit mobile version