Site icon Grand Gumber News

भाई और भतीजे ने पार्टनर बनकर किया करोड़ो का गबन, सिविल लाइन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज।

सिविल लाइन पुलिस ने सिंधी कॉलोनी निवासी पिता पुत्र की रिपोर्ट पर उनके भाई और भतीजे के खिलाफ कंपनी में धोखाधड़ी करने के मामले में अपराध दर्ज किया है. पीड़ित परस राम बजाज नें अपने भाई रमेश कुमार बजाज के साथ मिलकर वर्ष 2012 में नमन फैशन और बजाज इंटरप्राइजेज के नाम पर रजिस्टर्ड कंपनी बनाई थी. दोनों भाइयों के बीच कुछ समय तक सब कुछ ठीक चला, बाद में रमेश कुमार बजाज और उसके पुत्र नवीन बजाज ने कंपनी के अकाउंट में छेड़छाड़ करते हुए फर्जी रसीद तैयार कर करीब 3 करोड रुपए गबन कर लिया. मामले में परस राम बजाज कि रिपोर्ट पर सिविल लाइन्स पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच करवाई में जुटी है।

Exit mobile version