
बेलतरा क्षेत्र के लिए आज का दिन सामाजिक और राजनीतिक दोनों दृष्टि से खास रहा। मंगला निवासी ओंकार पटेल को भाजपा किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से हरदिहा पटेल समाज में खुशी की लहर देखने को मिली।ओंकार पटेल की नियुक्ति के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के 42 ग्रामों से सामाजिक पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ओंकार पटेल का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के भाजपा नेतृत्व की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन मंत्री पवनसाय के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बड़ी संख्या में समाजजन और पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।महासभा अध्यक्ष संतोष पटेल और बिलासपुर पार्षद रमेश पटेल ने कहा कि पटेल समाज से किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष का चयन पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि ओंकार पटेल किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए संगठन को नई दिशा देंगे।




