25.7 C
Bilāspur
Friday, June 20, 2025
spot_img

भाजपा के तिरंगा यात्रा की हुई शुरुआत, बिलासपुर में अमर अग्रवाल और तोखन साहू के नेतृत्व में तोरवा चौक से नेहरू चौक तक मोटरसाइकल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा।

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में तोरवा चौक से मोटरसाइकल रैली के शक्ल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में हाथों में तिरंगा झण्डा फहराते हुए शोभायात्रा क्रमशः गांधी चौक जूना बिलासपुर सिटी कोतवाली चौक गोल बजार सदर बाजार देवकीनंदन चौक चांटापारा होते हुए अंत में नेहरू चौक पर समापन किया गया।

शोभायात्रा को संबोधित करते हुए तोखन साहू ने कहा कि आज हम एक बदलते हुए भारत को देख रहें हैं जिसने वैश्विक शक्तियों के बीच अपना दबदबा कायम किया है आज भारत ने अपनी सामरिक और आर्थिक शक्ति के साथ ही साथ अंतरिक्ष विज्ञान में भी अभूतपूर्व सफलता हासिल कर विश्व समुदाय को चौका दिया है विश्व में घट रही बड़ी बड़ी घटनाओं और राष्ट्रों के बीच उत्पन्न हो रहे मतभेद और आपसी युद्धो के समाधान के लिए सभी की नजरें भारत की ओर टिकी हुई है प्रधानमंत्री मोदी जी के विगत ग्यारह वर्षों के कार्यकाल में भारत ने एक नई ऊंचाई को छुआ है।

अमर अग्रवाल ने कहा कि यह आजादी का अमृतकाल है हमने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने संकल्पों को सिद्धियों में बदलते हुए देखा है देश के भीतर बड़े बदलाव को देखें है हमने सदियों से विवाद में फसे हुए विवादित मुद्दो का शांतिपूर्वक समाधान पाने सफलता प्राप्त की है इस अमृतकाल में भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के साथ ही अब हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की यात्रा पर निकल पड़े हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles