Site icon Grand Gumber News

भाजपा तैयारी: बीजेपी अब की बार 400 पार के मिशन को लेकर जुटी पार्टी, चुनाव प्रचार सामग्री बिलासपुर कार्यालय पहुंच चुकी है।

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारी में तेजी आ गई है पार्टी पदाधिकारी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं में जोश भरने और उन्हें मजबूती देने निकल पड़े हैं। वही चुनाव प्रचार सामग्री भी कार्यालय में पहुंचने लगी है, इसे देखकर लग रहा है कि अब 400 पार के मिशन पर पार्टी पूरी तरह से जुट गई है। वहीं कांग्रेस में कार्यकर्ताओं के बीच अंतर कलह सतह पर आ गई है। इसका सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिलने की संभावना बताई जा रही है ।

Exit mobile version