Site icon Grand Gumber News

भाजपा नेत्री पर बड़ा आरोप,बच्चों के साथ मिलकर अपार्टमेंट में खड़ी गाड़ियों की सीट काटीCCTV में कैद हुई करतूत,पीड़ितों ने की थाने में शिकायत

बिलासपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भाजपा नेत्री पर बच्चों के साथ मिलकर पार्किंग में खड़ी बाइक और साइकिलों की तोड़फोड़ करने का गंभीर आरोप लगा है।सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित अरिहंत अपार्टमेंट की इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। आरोप है कि महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों ने सोमवार रात करीब 10 दोपहिया वाहनों और बच्चों की साइकिलों की सीट ब्लेड से काट दी।हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना अपार्टमेंट में लगे CCTV कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई, जिसमें महिला और उसके बच्चे वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। अगले दिन जब रहवासियों ने अपने वाहनों की हालत देखी तो दंग रह गए।शक होने पर फुटेज खंगाला गया, जिसमें सच्चाई सामने आई।अपार्टमेंटवासियों ने इसे पूर्वनियोजित शरारत बताया और भारी आक्रोश जताया।स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी महिला लंबे समय से अपार्टमेंट में विवाद खड़ा करती रही है और यह कोई पहली घटना नहीं है।अब बच्चों को भी इस तरह की हरकत में शामिल करना बेहद निंदनीय है।रहवासियों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन CCTV फुटेज के वायरल होने के बाद इस घटना ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।

Exit mobile version