Site icon Grand Gumber News

भाजपा ने विधानसभा टिकिट वितरण में मारी बाजी…रामविचार और लखन पर खेला दांव…CM के गढ़ से सांसद विजय आजमायंगे भाग्य

GGN ब्रेकिंग न्यूज़: बिलासपुर /

आखिरकार छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने बाजी मारी, 21 उम्मीदवार के नामो की घोषणा कर दी है….इसमें प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल के विधानसभा से या फिर यूँ कहे कि सीएम के गढ़ से कोई और नहीं बल्कि वर्तमान में दुर्ग के सांसद विजय बघेल चुनाव लड़ेंगे..इसके अलावा रामानुजगंज से रामविचार नेताम फिर से अपना भाग्य आजमाएंगे … GGN न्यूज से खास बातचीत करते हुए भाजपा प्रवक्ता और उपनेता प्रतिपक्ष डॉक्टर कृष्ण मूर्ति बांधी ने उम्मीदवारों की जारी सूची की अधिकृत पुष्टि करते हुए कहा है कि २१ नामों की घोषणा पार्टी ने कर दी है… और आने वाले दिनों में बाकी नामों की भी घोषणा पार्टी जल्द करेगी… . दूसरी लिस्ट भी जल्द आ जाएगी उसके बाद फाइनल लिस्ट अगले महीने के फर्स्ट वीक तक आ जायेगी….देखिये भाजपा ने किस उम्मीदवार को कहा से मैदान में उतारा है….और कितने नए और पुराने को टिकिट देकर भाग्य आजमाने का मौक़ा दिया है …भाजपा ने जिस तरह से प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है…उससे ऐसा लगता है की भाजपा के नेताओ ने टटोल कर टिकिट दिया है….बता दे की अटकले इस बात पर भी थी पार्टी के युवा नेता ओपी चौधरी को खरसिया से उम्मीदवार बनाया जा सकता है…लेकिन उनकी जगह भाजपा के नेता महेश साहू को उम्मीदवार बनाया गया है……इसी तरह कई दिग्गज नेताओ की टिकिट भी बाकि है जिनके नामो की घोषणा होना बाकी है…

विनोद कुशवाहा
एडिटर

Exit mobile version