Site icon Grand Gumber News

भाजपा महिला मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न,संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण की दिशा में महिला कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश

शनिवार को मिशन हॉस्पिटल रोड स्थित लखीराम ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा अवस्थी शामिल हुईं। इस अवसर पर जिलेभर से बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विभव स्वास्थ्य ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसके तहत वे लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रही हैं। उनका उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाना है। उन्होंने बताया कि अब तक वे 27 जिलों का भ्रमण कर चुकी हैं और प्रत्येक जिले में महिला कार्यकर्ताओं से जो उत्साह और समर्थन मिला है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम है, और आने वाले समय में इसकी नई रूपरेखा तैयार की जाएगी। सम्मेलन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण का संकल्प भी लिया।

Exit mobile version