Site icon Grand Gumber News

भाजपा में बिलासपुर जिले के लिए दो जिला अध्यक्षों की घोषणा, संगठनात्मक विभाजन किया गया

मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद अब भाजपा में जिला अध्यक्ष चुनाव की कवायद शुरू हो गई है। इस मुद्दे पर विवाद से बचने भारतीय जनता पार्टी ने दो अध्यक्ष चुनने का निर्णय लिया है ।इसके लिए बिलासपुर जिले का संगठनात्मक विभाजन किया गया है। बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी और बिलासपुर , तखतपुर, कोटा अलग-अलग जिले बनाए गए हैं ।सोमवार को भाजपा कार्यालय में जिला निर्वाचन प्रभारी अनुराग सिंह देव ने बैठक लेकर दो जिले की घोषणा कर अध्यक्ष पद के लिए नाम आमंत्रित किये।

इस बैठक में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हुए। अनुराग सिंहदेव और शंकर अग्रवाल ने संगठन के लिए दो अलग जिले बनाने की घोषणा की, जिसके तहत बिलासपुर तखतपुर और कोटा के लिए एक जिला अध्यक्ष और बेलतरा, मस्तूरी एवं बिल्हा के लिए अलग जिला अध्यक्ष बनाए जाएंगे।

इस दौरान नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया गया। बैठक में शामिल केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता क्षमतावान है और अपने अथक परिश्रम से पार्टी को उन्होंने सिरमौर बनाया है। उन्होंने आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी बड़ी जीत की उम्मीद की।

Exit mobile version