Site icon Grand Gumber News

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष घोषित, बिलासपुर शहर की कमान वैभव गुप्ता के हाथ, ग्रामीण की जिम्मेदारी ऋषभ चतुर्वेदी को मिली,

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश संगठन में नियुक्तियों के बाद अब जिला स्तर पर संगठन को मजबूती देने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा कार्यालय रायपुर से बुधवार शाम जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर शहर जिला युवा मोर्चा की जिम्मेदारी वैभव गुप्ता को सौंपी गई है, जबकि बिलासपुर ग्रामीण जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर ऋषभ चतुर्वेदी की नियुक्ति की गई है।नियुक्ति की घोषणा के बाद गुरुवार सुबह दोनों नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बिलासपुर शहर विधायक अमर अग्रवाल से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधायक से आशीर्वाद प्राप्त किया और संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।

विधायक अमर अग्रवाल ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को नई ऊर्जा मिलती है।इस अवसर पर वैभव गुप्ता और ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्य किया जाएगा। साथ ही युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने के लिए नए विचारों और योजनाओं पर काम होगा। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में युवा मोर्चा सक्रिय भूमिका निभाएगा। आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को जागरूक कर भाजपा की नीतियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Exit mobile version