Site icon Grand Gumber News

भाजपा रतनपुर मंडल ने महामाया प्रांगण में भव्य योग कार्यक्रम किया आयोजित,भारी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिकों ने लिया योग दिवस कार्यक्रम में भाग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रतनपुर महामाया प्रांगण योग साधना का अद्भुत केंद्र बन गया। भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस योग कार्यक्रम में न केवल पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, बल्कि बड़ी संख्या में नगरवासी और गणमान्य नागरिक भी शामिल होकर योग की महत्ता को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत योग गुरु संतोष यादव और प्रमोद धीवर के मार्गदर्शन में योगासन के अभ्यास से हुई। दोनों योग गुरुओं ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योग मुद्राओं और प्राणायाम का अभ्यास कराया।

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ था।इस अवसर पर पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने योग दिवस को पूरे प्रदेश में उत्सव का रूप दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि योग को रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल कर निरोग जीवन की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा बबलू कश्यप, मंडल महामंत्री प्रशांत यादव, ज्वाला कौशिक, रोहिणी बैसवांडे, सुरेश सोनी, ज्ञानेंद्र कश्यप, मनोज कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता, घनश्याम रात्रे, चंद्र कुमार जायसवाल, राधेश्याम पटेल और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान योग के लाभों पर भी चर्चा की गई और नागरिकों से अपील की गई कि वे योग को अपनाकर स्वस्थ समाज निर्माण में योगदान दें। भाजपा रतनपुर मंडल ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहभागी जनों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version