Site icon Grand Gumber News

भाजपा सदस्यता अभियान की तैयारी संबंधी रतनपुर भाजपा कार्यकर्ताओं में आयोजित की बैठक।

आगामी दो सितंबर से शुरू होने वाले भाजपा सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर रतनपुर मण्डल में मां महामाया धर्मशाला मे भाजपा कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, लव-कुश कश्यप की मौजूदगी में सदस्यता अभियान प्रभारी घनश्याम दीक्षित ने ली, बैठक की अध्यक्षता रतनपुर मंडल अध्यक्ष तिरिथ यादव ने की, बैठक का संचालन मंडल महामंत्री संतोष तिवारी ने की आयोजित बैठक में आगामी 02 सितंबर से शुरू हो रहे भाजपा सदस्यता अभियान के सफल संचालन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में मौजूद सभी वक्ताओं ने सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाने का आह्वान किया और मोबाइल से सदस्य जोड़ने के लिए विस्तार से बताया गया वहीं बुथ स्तर पर कम से कम 200 सदस्य जोड़ने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया गया है बैठक में सदस्यता अभियान प्रभारी घनश्याम दिक्षित तथा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल जी मौजूद रहे।

Exit mobile version