Site icon Grand Gumber News

भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष सदस्यों ने किया सामान्य सभा का बहिष्कार जनपद अध्यक्ष का आरोप को नहीं है क्षेत्र के विकास से मतलब

तखतपुर जनपद पंचायत की सामान्य सभा बैठक तय समय पर शुरू नहीं हो सकी और सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण स्थगित करनी पड़ी। बैठक का बहिष्कार भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों ने किया।जनपद अध्यक्ष माधवी वस्त्रकार ने सीईओ सत्यव्रत तिवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद क्षेत्र में विकास कार्यों से उन्हें कोई सरोकार नहीं है।प्रतिनिधि और ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय आते हैं, लेकिन अधिकारी उपलब्ध नहीं रहते और मिलने पर भी उन्हें टाल दिया जाता है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में पंचायत मंत्री से भी शिकायत की जा चुकी है, बावजूद इसके सीईओ की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ। वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता नहीं है, विभिन्न मदों की जानकारी मांगने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलते और जनपद पंचायत पारित प्रस्तावों पर अमल नहीं किया जा रहा है।उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने इसे जनपद सदस्यों के अधिकारों का खुला हनन बताया। वहीं सदस्यों ने आवास व राशनकार्ड जैसी योजनाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए विधायक से मिलकर सीईओ को हटाने की मांग करने का निर्णय लिया है।दूसरी ओर सीईओ सत्यव्रत तिवारी ने कहा कि सभी कार्य शासन के निर्देशों के अनुसार किए जा रहे हैं और सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण ही बैठक स्थगित हुई।

Exit mobile version