Site icon Grand Gumber News

भाटापारा: ऑपरेशन विश्वास के तहत सट्टा कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 3 गिरफ्तार

ऑपरेशन विश्वास के तहत बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस ने सट्टा के कारोबार पर प्रहार किया है। अलग-अलग मामलों में कुल 3 सट्टा पट्टी, मोबाइल के साथ 17,540 रु जप्त किया गया है । सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल द्वारा बलौदा बाजार के दशहरा मैदान, गणेश चौक और भैंसा पसरा में घेराबंदी कर सट्टा पट्टी लिखते तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस ने छन्नू लाल फेकर, जितेंद्र नागवानी और फिरत राम यादव के खिलाफ कार्रवाई की है।

Exit mobile version