
भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने ग्राम पेण्ड्री से चोरी हुए ट्रक की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का ट्रक, घटना में प्रयुक्त डस्टर वाहन और तीन मोबाइल जप्त किए गए।11 अगस्त को प्रार्थी अब्दुल कादर खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि महाकाली पेट्रोल पंप, ग्राम पेण्ड्री में खड़ा ट्रक कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। मामले में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच में आरोपी निसार अहमद उर्फ सरवर को मंडला जिले से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने ट्रक चोरी की वारदात कबूल की।पुलिस ने आरोपी से चोरी का ट्रक, डस्टर कार और 3 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले में शामिल फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।




