29.1 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

भाटापारा में ठग गिरोह का भंडाफोड़: 14 गिरफ्तार, 8 महिलाएं शामिल

बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस ने इनाम देने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतर राज्यीय गिरोह को पकड़ा है। यह लोग टूटे-फूटे गहने लेकर लोगों को उसके बदले में इनाम देने का झांसा देकर सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 8 महिलाएं भी शामिल है। इन लोगों ने लवण क्षेत्र में 6 सिलसिलेवार घटनाओं का अंजाम दिया था। दोपहर में घर में रहने वाली अकेली महिलाओं को यह निशाना बनाते थे। घटना के दौरान महिलाओं को अपनी बातों में उलझा कर यह ठगी करते थे।

पुलिस ने गिरोह के पास से 2 लाख रुपये कीमती सोने चांदी के जेवर और नगद ₹10,000 बरामद किया है। इनके पास से 22 मोबाइल भी जप्त किए गए हैं। इन लोगों ने महिलाओं को झांसा दिया था कि अगर उनके पास सोने चांदी का कोई टूटा हुआ गहना है तो वे उसका फोटो खींचकर अपने कंपनी से प्रचार करेंगे और कंपनी की ओर से इनाम दिया जाएगा। झांसे में जाकर महिलाओं ने उन्हें अपने जेवर आदि दे दिए लेकिन यह गहने वापस नहीं किए गए। इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही थी जिसके बाद पुलिस ने इस रैकेट का पर्दाफाश किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles