Site icon Grand Gumber News

भाटापारा में पुरानी रंजिश पर हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार लोहे की रॉड और डंडे से हमला कर युवकों को पहुंचाई गंभीर चोटें

एलआईसी ऑफिस के सामने पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 22 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे की है, जब तरुण शर्मा और उसका साथी पंकज यादव पर लोहे की रॉड और डंडे से हमला किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।एसपी भावना गुप्ता के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों लोमेश ध्रुव, हेमंत उर्फ सोनू भट्ट, जागेंद्र उर्फ जग्गू यादव, आशीष यादव और दुष्यंत यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश में हमला करने की बात कबूल की। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Exit mobile version