Site icon Grand Gumber News

भाटापारा: सिटी कोतवाली और साइबर सेल की छापेमारी, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, ₹9150 बरामद

थाना सिटी कोतवाली और साइबर सेल भाटापारा पुलिस द्वारा जुवा खेलते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो अलग-अलग स्थानो पर की गई कार्यवाही में यह जुआरी हाथ लगे हैं। पुलिस ने सब्जी मंडी बलोदा बाजार और ग्राम रवान में कार्यवाही की। जुआरियों के पास से 9150 रु भी बरामद हुए। ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस ने सूचना मिलने पर सब्जी मंडी बलोदा बाजार और ग्राम रवान में छापा मारा, जहां कमलेश सोनवानी, महेश डहरिया, भीम सोनवानी छोटू नवरंगे, पप्पू नवरंगे, फकीर मोहम्मद, जागेश्वर देवांगन, भीम यादव और रंजीत सिंह जुआ खेलते पकड़े गए।

Exit mobile version