
उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री अरुण साव ने भानुप्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम कोरर में 75 सीटर मावा मोदोल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। यहां चार बैचों में करीब 300 छात्र-छात्राएं लोक सेवा आयोग, व्यापम, शिक्षक भर्ती, वन व पुलिस विभाग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

लाइब्रेरी में नि:शुल्क पाठ्य सामग्री, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, वाई-फाई परिसर और डिजिटल क्लासरूम की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है।श्री साव ने बच्चों से संवाद कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने पसंदीदा क्षेत्र में सफलता हासिल करने और जिले-राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान उन्होंने विजिटर्स रजिस्टर में हस्ताक्षर भी किए।शुभारंभ कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग, विधायक सावित्री मंडावी व आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव, सीईओ हरेश मंडावी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




