Site icon Grand Gumber News

भाभी की हत्या कर फरार हुआ देवर बांध से गिरफ्तार…

सीपत थाना और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम ने भाभी की हत्या कर फरार हुए आरोपी संजय बृजवासी को चकरभाठा के पास स्थित बांध के नीचे से गिरफ्तार किया।7 मार्च 2025 को मृतका राजकुमारी बर्मन के 14 वर्षीय बेटे विवेक बर्मन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसकी बहन स्कूल गए थे। दोपहर 2:30 बजे घर लौटने पर दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खोलने पर उन्होंने देखा कि उनकी मां खाट पर पड़ी थीं और ऊपर कथरी ढकी थी। मौसी ने जब आवाज दी, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। लाइट जलाकर देखा तो गले में सफेद गमछा बंधा था, जो खाट के पाटी से लिपटा हुआ था। इससे पता चला कि किसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी।इसी दौरान मृतका की चचेरी भतीजी अंजली को आरोपी संजय बृजवासी ने फोन कर बताया कि उसने राजकुमारी की हत्या कर दी है और आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम चकरभाठा एयरपोर्ट के पास स्थित बांध के नीचे से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में संजय ने कबूल किया कि उसने अपनी भाभी से जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भाभी ने मना कर दिया। इससे गुस्से में आकर उसने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खाट से बांध दिया।पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्कूटी और आरोपी के कपड़े जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Exit mobile version