Site icon Grand Gumber News

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर प्रवास के दौरान जिले के सभी विधानसभा के कोर कमेटी एवं चुनाव संचालन समिति के बैठक लेकर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर प्रवास के दौरान जिले के सभी विधानसभा के कोर कमेटी एवं चुनाव संचालन समिति के बैठक लेकर

सभी प्रत्याशियों कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावी योजनाओं को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक क्लास ली और पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र को लेकर पूछा की घोषणा पत्र को लेकर जनता के बीच किस तरह से जा रहे हैं उन्होंने विधानसभा चुनाव के दृष्टि से दायित्व निर्वहन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से 121 बातचीत की उन्होंने जिले के सभी विधानसभाओं के चुनाव तैयारी की बारी-बारी से जानकारी ली और कार्यकर्ताओं से अपने अनुभव साझा करते हुए चुनाव के समय संयोजन को महत्व देने की बात कही चुनाव में प्रत्याशी का दौरा कार्यक्रम की संरचना किस प्रकार की जानी चाहिए इस दौरान कार्यकर्ताओं को कौन-कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए इस पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए पार्टी के विभिन्न रचनात्मक और परिणाम मूलक कार्यक्रमों की योजना तैयार करने की बात भी यहां कहीं गई भाजपा के घोषणा पत्र जिसे मोदी जी की गारंटी के स्वरूप प्रस्तुत किया गया है इसमें किए गए संकल्पना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करना घोषणा पत्र में किसानों महिलाओं युवाओं के हित में जिस तरह से प्रावधान किए गए हैं इस पर चर्चा करने के टिप्स उन्होंने दिए बिलासपुर संभाग के दो दिवसीय दौरे पर उन्होंने आमसभा के साथ कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर अहम सुझाव भी आमंत्रित किए हैं ऐसे में आप देखना होगा कि भाजपा के इस धुआंधार प्रचार और राष्ट्र नेताओं के लगातार आगमन के बाद भाजपा इस चुनाव में सरकार बनती है या नहीं।

विनोद कुशवाहा
एडिटर जी न्यूज़ बिलासपुर

Exit mobile version