Site icon Grand Gumber News

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अग्रसर हो चुकी है गुरुवार को किया जनसंपर्क अभियान और बैठकों का आयोजन।

तोखन साहू ने मोदी के 400 पार के नारे पर अपना विश्वास जताया है।

लोकसभा चुनाव की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी जुट चुकी है, जनसंपर्क अभियान और बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं मतदाताओं को अपने पक्ष में करने प्रयास किया जा रहा है। गुरुवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में जनसंपर्क कर बीजेपी को जिताने की अपील की गई। गुरूवार को नेहरू चौक से प्रत्याशी सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर एवं सिविल कोर्ट में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए।

जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं से भेंट मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया और भाजपा के पक्ष में मत देने आग्रह किया गया। इस दौरान विधायक अमर अग्रवाल ने बताया कि लोगों में बड़ा उत्साह दिखाई दे रहा है। इस बार भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत मिलने वाला है, वहीं सांसद प्रत्याशी तोखन साहू ने मोदी के 400 पार के नारे पर अपना विश्वास जताया है, उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह बता रहा है की केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री होंगे।

Exit mobile version