Site icon Grand Gumber News

भारतीय मजदूर संघ ने सेवानिवृत्त सदस्यों का किया सम्मान…

भारतीय मजदूर संघ ने अपने सेवानिवृत वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान कर मार्गदर्शन बनाए रखने अनुरोध किया। बिलासपुर इकाई की एक बैठक राज्य कर्मचारी कार्यालय मे गुरुवार को हुई। जिसमें संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। स्थापना के 70वर्ष पूरे होने पर बीएमएस देश भर मे विशेष बैठके कर सर्व हारा वर्ग पर चिंतन कर रहा।भारतीय मजदूर संघ जिला शाखा की कार्यकारणी और अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारीयों ने बैठक मे हिस्सा लिया। मध्य क्षेत्र के संगठन मंत्री सुनील किरवई ने अपने संबोधन मे सहयोग की भावना बढ़ाने और समाज के पिछड़े और अनसुने किए गए वर्ग को तवज्जो देने आह्वान किया। बीएमएस बिलासपुर शाखा के वरिष्ठ सदस्य और श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एस एन तिवारी, योगेश शर्मा का और रेलवे के पूर्व वरिष्ठ सदस्य का प्रशस्ति पत्र भेंटकर अभिनंदन किया। चर्चा के दौरान संगठन विस्तार पर सुझाव दिए गए।

Exit mobile version