Site icon Grand Gumber News

भारतीय रेलवे ने सीनियर सिटीजन स्कीम मिलने वाली छूट को जल्द बहाल करने का निर्णय ले लिया है जल्द ही इसकी नोटिफिकेशन भी जारी हो जाएंगे और पूर्व की तरह सीनियर सिटीजन को रेलवे की यात्रा में रियायत ए मिलने लगेगी

भारतीय रेलवे ने सीनियर सिटीजन स्कीम मिलने वाली छूट को जल्द बहाल करने का निर्णय ले लिया है जल्द ही इसकी नोटिफिकेशन भी जारी हो जाएंगे और पूर्व की तरह सीनियर सिटीजन को रेलवे की यात्रा में रियायत ए मिलने लगेगी

इंडियन रेलवे में सफर करने वाले पैसेंजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे सीनियर सिटीजन्स को मिलने वाली छूट को बहाल करने जा रहा है. इसके साथ ही पात्रता मानदंड में भी होने वाले कुछ बदलाव को लेकर बात चल रही है. रेलवे बोर्ड सीनियर सिटीजन्स के लिए आयु सीमा में बदलाव करने की प्लानिंग बना रहा है. इसके अलावा टिकट पर मिल रही छूट को सिर्फ कुछ कैटेगरी तक ही सीमित रखा जाएगा. वहीं, पहले की बात करें तो पहले सभी कैटेगरी के लोगों को रियायत मिलती थीं. रेलवे बोर्ड के मुताबिक वह सीनियर सिटीजन्स को रियायत देने का प्लान बना रही है, जिसमें सीनिया नागरिकों के लिए सब्सिडी बरकरार रखते हुए इन रियायतों की लागत को कम करने का विचार है. फिलहाल अभी तक किसी भी नियम और शर्तों को तय नहीं किया गया है.


जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में सफर करने वाले सभी नागरिकों को किराए पर औसतन 53 फीसदी का डिस्काउंट मिलता है. इसके साथ ही दिव्यांग, स्टूडेंट्स और मरीजों को इस छूट के अलावा भी कई तरह की रियायतें मिलती हैं. लोकसभा में रेलमंत्री से रेलवे कंसेशन को लेकर के सवाल किया गया कि क्या रेलवे फिर से ट्रेन टिकटों पर छूट की सुविधा देगा. इस पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2019-20 में रेलवे ने पैसेंजर टिकट पर 59,837 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है. इसके अलावा संसद से जुड़ी स्थाई समीति ने स्लापर और थर्ड एसी में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट में कंसेशन देने का सुझाव दिया है.

Exit mobile version