Site icon Grand Gumber News

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन में 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र होम वोटिंग को सुविधा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए अनेक पहल की गई है। इसी क्रम में 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ऐसे वोटर्स को आयोग द्वारा डाक मतपत्र के जरिए होम वोटिंग की सुविधा दी जा रही है।

जिले में जब मतदान दलों ने ऐसे वरिष्ठजन और दिव्यांगजनों के घरों में दस्तक दी तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। वे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में मताधिकार का प्रयोग कर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी ढंग से निर्वहन कर रहे हैं और आयोग की इस व्यवस्था के लिए आभार जता रहे हैं। उनके चेहरे की मुस्कान यह बयां कर रही है कि घर पर ही मतदान कर पाने की सुविधा मिलने से उन्हें कितनी राहत मिली है।

Exit mobile version