Site icon Grand Gumber News

भारी मात्रा मे अवैध कच्ची महुआ शराब रखने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार…अपने घर के बाडी मे छिपाकर रखा था महुआ शराब

बिलासपुर / जिले मे चल रहे निजात अभियान के दौरान चकरभाठा थाना को दिनांक 05.09.2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सारधा एक व्यक्ति भारी मात्रा मे अवैध महुआ शराब अपने घर के बाडी मे छिपा कर रखा है तथा बिक्री करने के फिराक मे है कि सूचना मिलने पर तथा मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक डी.आर.टंडन के निर्देशन मे थाना प्रभारी अभय सिंह बैस द्वारा टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम बनाकर ग्राम सारधा मे जाकर घेराबंदी कर आरोपी
राजेश धू्रव पिता स्व. जवाहर धू्रव उम्र 44 के कब्जे से 53 लीटर कीमती 10400 रुपये जप्त किया गया …. आरोपी से पुछताछ करने पर करने पर आरोपी द्वारा उक्त महुआ शराब छिपाकर रखना स्वीकार किया थाना चकरभाठा से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 420/2023 धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट कायम किया गया उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अभय सिंह बैस , प्रधान आर प्रभाकर सिंह, , आरक्षक सतपुरन जांगडे , आरक्षक सतीश यादव, आरक्षक हरीश यादव विनोद कुमार सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा

Exit mobile version