Site icon Grand Gumber News

भारी वाहन चालकों की पेंड्रीडीह मैदान में विशाल बैठक ,यातायात नियम पालन, ड्रेस कोड और संयम से ड्राइविंग पर जोर…

बिलासपुर :- बिलासपुर यातायात पुलिस ने पेंड्रीडीह मैदान में जिलेभर के भारी वाहन चालकों की बैठक आयोजित की। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चालकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, संयम और सतर्कता का महत्व समझाया गया। वर्दी धारण करने वाले चालकों की सराहना की गई और परिवहन अधिनियम के अनुरूप ड्रेस कोड व पहचान बिल्ला धारण करने की अनिवार्यता दोहराई गई।बैठक में चालकों को नशे में गाड़ी न चलाने, तेज गति व लापरवाह ड्राइविंग से बचने, ओवरलोडिंग न करने और दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सहायता देने की हिदायत दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम और जनजागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। सभा में बड़ी संख्या में ट्रक, ट्रेलर, बस व भारी वाहन चालक मौजूद रहे।

Exit mobile version