37.7 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

भालू की बढ़ती गतिविधियों से जामगांव में दहशत वन विभाग ने शुरू किया पकड़ अभियान, ग्रामीणों में डर का माहौल

कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखंड के जामगांव में पिछले कुछ दिनों से भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। रात के समय लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं और बच्चों-पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।सूचना के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंचकर भालू की मूवमेंट पर नजर रख रही है और उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए पिंजरे और ट्रैंक्विलाइजिंग की व्यवस्था की गई है। टीम ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने और समूह में चलने की अपील की है।ग्रामीणों ने बताया कि भालू पानी की तलाश में खेतों में आ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने वन विभाग से जंगल में पानी की स्थाई व्यवस्था और लंबे समय के समाधान की मांग की है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि जल्द भालू को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles