26.5 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

भालू को कोल्डड्रिंक पिलाने वाला युवक बिलासपुर का निकला,वन विभाग की दबिश, आरोपी गिरफ्तार कर सौंपा गया महासमुंद वन मंडल को

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भालू को कोल्डड्रिंक पिलाने वाला युवक तखतपुर निवासी करण धुरी निकला। वीडियो के सामने आते ही वन विभाग हरकत में आ गया।बिलासपुर वनमंडल के डीएफओ नीरज कुमार ने अपनी टीम के साथ तखतपुर परिक्षेत्र में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ और साक्ष्यों के बाद उसे आवश्यक कार्रवाई उपरांत महासमुंद वन मंडल को सौंप दिया गया।यह घटना महासमुंद जिले के बागबहरा परिक्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चंडी माता मंदिर परिसर की है, जहां भालू को युवक ने जमीन पर कोल्डड्रिंक रखकर पिलाया था। वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-I में सूचीबद्ध प्राणियों से इस तरह की छेड़छाड़, फोटो-वीडियो बनाना या खाना-पिलाना गंभीर अपराध है, जिसमें 3 से 7 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles