36.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

भीड़-भाड़ वाले चौराहों पर खास नजर, पर्वों में यातायात रहेगा सख्त निगरानी मेंतीज-त्योहार से लेकर गणेश-दुर्गा उत्सव तक बिलासपुर पुलिस ने कसी कमर

तीज, गणेश और दुर्गा उत्सव को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस बिलासपुर ने शहर और हाईवे पर सुरक्षा और व्यवस्था की कमान अपने हाथों में ले ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में पूरे शहर का निरीक्षण किया गया।इस दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट, रॉंग साइड गाड़ी चलाने और ट्रिपल सवारी पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। तीज पर्व के लिए मायके जा रही माताओं-बहनों और परिजनों को विशेष रूप से सुरक्षित सफर का भरोसा दिलाया गया है।नागरिकों को जागरूक करने पुलिस ने स्लोगन, बोर्ड और फ्लेक्सी लगाकर नियम पालन की अपील की।

वहीं, पंडाल और टेंट लगाने वाली समितियों से कहा गया है कि मुख्य मार्गों को बाधित न किया जाए। जुलूस के दौरान वालंटियर की नियुक्ति और रास्तों को साफ रखने की जिम्मेदारी भी समितियों पर डाली गई है।

यातायात दबाव वाले क्षेत्रों नेहरू चौक, गांधी चौक, जगमल चौक, गुरुनानक चौक, कोतवाली चौक से पुराना बस स्टैंड, सीएमडी चौक, अग्रसेन चौक, मंदिर चौक, सरकंडा बीट, मंगला बीट, लिंक रोड और व्यापार विहार में पहले से ही विशेष इंतजाम किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर इन जगहों पर डायवर्जन लागू होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles