भूमाफिया के द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर एक परिवार काफी चिंतित है। लगातार पुलिस प्रशासन से भी शिकायत करने के बाद भी कोई पहलन्ही होते देख परिवार ने शुक्रवार को प्रेस क्लब पहुंचकर अपनी समस्या सामने रखी।जहा उन्होंने बताया की भूमि मौजा खमतराई 25, कोनी जिला बिलासपुर. में स्थित खसरा नं. 971/7 कुल रकबा 1.0000 एकड़ भूमि स्थित है, जो समस्त राजस्व प्रपत्रों में पर दर्ज है। यह कि उपरोक्त वर्णित भूमि पर हमारे द्वारा सिमेंट खंबा तार स्थापित कराया गया था, जिसे अनाधिकृत रुप से बृजेश साहू एवं रवि मिश्रा के द्वारा उक्त खंबा एवं तार को उखाड़ दिया गया है। यही नहीं बृजेश साहू एवं रवि मिश्रा के द्वारा किये गये अनाधिकृत कृत्य के बारे में पूछताछ करने पर उनके द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे परिवार के सदस्य काफी भयभीत है ।ऐसे में परिवार के सदस्य अब अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे है तो वही अपराध को प्रदेश से मुक्त करने वाली सरकार के सामने यह और ताजा उदाहरण जमीन पर कब्जे का आया है जिस पर कोई भी कुछ कह नहीं पा रहा है।





